सयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिला
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_893.html
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह एवं जिला
मंत्री चन्द्रशेखर सिंह की अगुवाई में कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधि मण्डल
जिलाधिकारी से मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रमुख रूप से
कार्यालयों में अराजकतत्वो द्वारा अनावश्यक रूप से राजकीय कार्यो मे
अनाधिकृत हस्तक्षेप व वाद विवाद की स्थिति पैदा की जाती है तथा कर्मचारियों
की झूठी शिकायत जिला प्रशासन व अन्य स्तरों पर करके दण्डित कराने का भय
पैदा किया जाता है। प्रतिनिधि मण्डल ने ऐसी स्थिति में शासन के व्यव्स्था
के अनुसार प्राप्त शिकायतों पर ही विचार करने के साथ ही कर्मचारियों के
पक्ष को जानने के बाद ही किसी कार्यवाही की मांग की गयी। जिलाधिकारी ने
प्रतिनिधि मण्डल को भयमुक्त वातावरण में उ.प्र. शासन के मंशा के अनुरूप
जनता की समस्याओं को सवेदनशीलता के साथ सम्पादित करने के दायित्व निर्वहन
के लिए कर्मचारियों को प्रेरित करने की अपेक्षा संगठन के पदाधिकारिंयो से
की। साथ ही किसी भी अराजकतत्व द्वारा उत्पन्न की जाने वाली स्थिति को
गम्भीरता से लेते हुए उसके विरूद्ध कार्यवाही का भरोसा प्रतिनिधि मण्डल को
दिया। जिलाधिकारी की अपेेक्षा के अनुरूप समस्त कर्मचारियों को शासन एवं
सरकार की मंशा के अनुरूप लोक सेवक का दायित्व निर्वहन करने का आह्वान राज्य
कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि मण्डल एवं पदाधिकारियों ने किया।
इसके साथ ही जिलाधिकारी महोदय को कार्य के प्रति आश्वस्त किया । प्रतिनिधि
मण्डल में मुख्य रूप सेे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष ई.
बेचन मिश्र, बदरे आलम, अशोक कुमार , कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, संयुक्त
मंत्री शरद पटेल, सम्पेक्षक सभाजीत यादव तथा संजय श्रीवास्तव सहित अन्य
पदाधिकारी उपस्थित रहे।
