सड़क हादसे में मामा भांजे की दर्दनाक मौत, एक घायल
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_947.html
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के सदरूद्दीन गांव के पास एक सड़क हादसे मामा भांजे की दर्दनाक मौत हो गयी एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर दोनो परिवारो में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के भैसौली गांव का निवासी अंकुर उम्र 18 वर्ष अपने ननिहाल जमदरा गांव में आया हुआ था। आज उसे वापस घर पहुंचाने के लिए अंकुर का मामा सुरज पुत्र राधेश्याम और उसका दोस्त विरेन्द्र पुत्र बाबू राम एक मोटर साईकिल से भैसौली जा रहे थे। जैसे ही ये लोग सदरूद्दीन गांव के पास पहुंचे थे विपरित दिशा से आ रही एक मोटर साईकिल से टक्कर हो गयी। इस टक्कर तीनो मोटर साईकिल से गिर गये अभी यह लोग उठ भी नही पाये थे इसी बीच एक डीसीएम मामा भांजे को रौदते हुए भाग निकली । जिसके कारण दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घायल विरेन्द्र को शाहगंज अस्पताल में दाखिल कराया है।