आजम खान के बयान पर रीता जोशी बोली शर्मनाक - शर्मनाक- शर्मनाक
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_649.html
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने आज बीजेपी सरकार के सौ दिनो के उपलब्धियां को पत्रकारो के सामने प्रस्तुत किया। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने किसानो का कर्ज माफ किया उनका गेहूं पूरी इमानदारी से खरीदकर पैसा सीधा किसानो के खाते में भेजा गया। जिसके कारण बिचैलिये गायब हो गये। हमारी सरकार ने जिला मुख्यालयो पर 24 घंटे तहसील मुख्यालय पर 20 और गांवो में 18 घंटे बिजली देने का काम किया है। पांच हजार ट्रांसफारमर बदला गया। 6 लाख कनेक्शन दिया गया। बीआईपी कल्चर को समाप्त किया गया। हर आदमी समान्य रूप से अपना कार्य करे। महिलाओ की शिक्षा और सुरक्षा के लिए काम किया है। भ्रूण हत्या रोकने के लिए कठोर कदम उठाया गया है।
रीता बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश की 80 हजार किलोमीटर की सड़के गढडा मुक्त किया गया।
शिक्षा को मजबूत करने के लिए नकल माफियाओ पर नकेल कसा गया। यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रो का सम्मान सरकार ने किया अब पांच सौ मेधावी गरीब छात्रो चिन्हित करके उनके पढ़ाई का खर्च सरकार उठायेगीं प्राथमिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत किया जा रहा है। बच्चो को नया ड्रेस जूता किताब सब जुलाई में ही बच्चो को दे दिया जायेगा।
कानून व्यवस्था के बारे जानकारी देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश के आठ सौ इनामी बदमाशो को जेल भेजा जा चुका है जो बचे उनकी तलास पुलिस कर रही जल्द ही वे कानून के शिकंजे मे होगें।
आजम खान के बयान पर रीता बहुगुणा ने तीन बार शर्मनाक बोलते हुए कही कि देश के लिए इससे घिनौना टिप्पणी हो ही नही सकती राष्ट्र के अभिन्न अंग पर इस तरफ का कमेंट पूरी तरह से निंदनीय है।
जीएसटी के मामले पर रीता ने कहा कि जीएसटी के बारे में सेमीनार के माध्यम से व्यापारियो अधिवक्ताओ को बताया जा रहा है।