संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जौनपुर। लाईनबाजार थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में एक पम्पिगं सेट पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटस्मार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालो ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के गठानी गांव का निवासी विकास निषाद पुत्र रामचंद्र निषाद लाईनबाजार थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में अपने ननिहाल में रहता था। कल रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहा था। आज सूबह उसके घर से कुछ दूरी पर महावबल निषाद के पम्पिंग सेट पर उसका शव पाया गया। शव मिलने पूरे गांव में सनसनी फैल गया। उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिवार वालो की तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है।

Related

news 3109517365900486384

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item