ग्राम समाज की चकरोट का काम हुआ बाधित
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_266.html
जलालपुर। क्षेत्र के प्रधानपुर मौर्य बस्ती में ग्राम समाज के चकरोट पर
मिट्टी डालकर खड़ंजा लगाने के लिए लेखपालों द्वारा कानूनगो के मौजूदगी में
नापी करके पत्थरगड्डी कर दिया गया था । जिसका लिखित कानूनगों तथा लेखपाल का
रिपोर्ट भी प्रधान के पास मौजूद है । ग्राम प्रधान खडंजा के लिए ईट
गिरवाकर काम प्रारंभ कराया लेकिन कुछ चकरोट के नजदीकी खेत के मालिकों
द्वारा 100 नम्बर पर फोन करके तथा थाना पर खड़ंजा से सम्बंधित आपत्ति जताते
हुए प्रधान के खिलाफ तहरीर देकर काम रूकवा दिए । ग्रामप्रधान रामलाल मौर्य
ने चकरोट से सम्बन्धित पूरी जानकारी एसडीएम केराकत को देते हुए मामले का
निस्तारण अपने मौजूदगी में जल्द कराने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिए ।
प्रार्थना पत्र देने के बाद कई बार केराकत जाकर एसडीएम से मुलाकात भी किए ।
लेकिन हर बार सिर्फ आने की तारीख बताते है लेकिन मौके पर आकर मामले का
निस्तारण करना शायद मुनासिब नहीं समझते हैं । जबकी एसडीएम के संज्ञान में
यह भी है कि वहाँ चकरोट को लेकर मामला नाजुक होता जा रहा है । फिर भी
एसडीएम साहब की कौन सी मजबूरी या कौन सा किसका दबाव है जिसके वजह से एसडीएम
साहब प्रधानपुर के मामले का निस्तारण नही करना चाह रहे हैं । प्रधान ने
बताया कि शनिवार को एसडीएम आने वाले हैं परन्तु जब मोबाइल से एसडीएम
जगदम्बा सिंह से आने के बावत पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं केरांव जा रहा
हूँ । प्रधानपुर में नहीं आ पाऊंगा । न आने का कारण उन्होंने बताया कि
प्रधानपुर में दो तीन घंटे लगेगे इसलिए अभी पर्याप्त समय नहीं है । वही
ग्राम प्रधान ने बताया कि एसडीएम साहब यदि इसी तरह हमको तारीख देकर दौड़ाते
रहेंगे तो खेतो की बुवाई हो जाने पर कार्य नही हो सकेगा ऐसी परिस्थितियों
में गाँवों में विकास का कार्य करना सम्भव नहीं है । इस पूरे प्रकरण का
लिखित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी महोदय को भी दिया गया है । प्रश्न यह है
वर्तमान की योगी सरकार ग्राम समाज की जमीन पर हुआ कब्जा हटवाने के लिए
कटिबद्ध है । वही राजस्व के अधिकारी तथा कर्मचारी कान में तेल डालकर सो रहे
है ।

