योगी राज में भाजपा कार्यकर्ता की ही नहीं हो रही सुनवाई

नेवढिय़ा, जौनपुर। योगी राज में भी सूबे के पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली में कोई सकारात्मक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। थाना क्षेत्र के रिकेवीपुर गांव में एक पखवारे पूर्व सत्ताधारी दल के ही एक कार्यकर्ता का रहायशी मड़हा दबंगों ने ढहा दिया। उसमें रखे गृहस्थी के सामान बाहर फेंक दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय थाना पुलिस ने पीडि़त का ही शांतिभंग के मामले में चालान कर दिया। उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाने के बावजूद नतीजा सिफर है। 
उक्त गांव निवासी भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष शारदा प्रसाद के लगभग 32 साल पुराने रहायशी मड़हे को बीते 1 जून को गांव के ही कुछ दबंगों ने ध्वस्त कर दिया। उसमें मौजूद भूंसा, दाना, चारपाई और गृहस्थी के अन्य सामान उठाकर फेंक दिया। यूपी-100 को सूचना देने पर पुलिस आई तो दबंग फरार हो गये। पुलिस कर्मियों ने ध्वस्त किये गये मड़हे और बाहर फेंके गये सामानों की वीडियो रिकार्डिंग की। शारदा प्रसाद ने उसी दिन थाने पर सूचना दी। पुलिस ने उसकी दरख्वास्त लेकर रखने के बाद शांतिभंग का मामला दर्ज कर उसी का चालान कर दिया। एक पखवारा बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से दबंगों का हौसला बढ़ता जा रहा है। भुक्तभोगी शारदा प्रसाद ने जिले और वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक फरियाद लगाई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।

Related

news 6893341216323690580

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item