लँगूर बन्दर को मारकर नहर में फेंका , पुलिस ने मामला किया रफा-दफा
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_942.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) स्थानीय
थाना क्षेत्र के गौरा गांव की कुम्हार बस्ती में गुरुवार को कुछ युवकों ने
एक लँगूर बन्दर को लाठी-डंडे से इतना मारपीट दिया कि वो मर गया। मरे लँगूर
को युवक नहर में ले जाकर फेक दिए। इसी बीच किसी ने 100 नम्बर पुलिस को
सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया।
परंतु पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध कार्यवाई न करके मामले को रफा-दफा करते
हुए आरोपितों को छोड़ दिया। जिसको लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं की जा
रही हैं। वही लंगूर को हिन्दू समुदाय भगवान हनुमान के रूप में भी देखता है
, तथा आरोपित युवको को बिना करवाई छोड़ दिये जाने से कस्बे के एक बड़े वर्ग
में आक्रोश भी व्याप्त है।
कस्बे में एक लँगूर
कई दिनों से उत्पात मचा रहा था। लँगूर ने कुम्हार बस्ती के एक व्यक्ति के
ऊपर कुछ दिनों पहले हमला बोलकर घायल कर दिया। जिसको लेकर कई युवकों
लाठी-डंडे से उसे मार गिराया।
घटना के सम्बंध में एसओ विजयबहादुर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले मेरे संज्ञान में नही है।
