समाजवादी पार्टी सबके समान अधिकार की बात करती है : रामबृक्ष यादव
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_748.html
जौनपुर। जोगीयापुर स्थित शिव गोपाल मन्दिर पर बूथ
स्तरी सदस्यता अभियान का शुभारम्भ समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान के
प्रभारी विधान परिषद सदस्य रामबृक्ष यादव ने किया इस कार्यक्रम की शुरूआत
करते हुये उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी सबके समान अधिकार की बात करती है
चाहे वह महिला व पुरूष या अगड़ा अथवा पिछड़ा, दलित इस सदस्यता अभियान को सभी
वर्गो ने पसन्द किया है तभी तो यह पार्टी करोड़ो लोगो की पसन्द बन गयी है।
वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में सत्ता सिन भाजपा की सरकार आपरेशन एन्टी
रोमियो चला कर एक साथ जा रहे रिस्ते में भाई बहन को चेकिग के नाम पर पुलिस
वाले पैसा लेकर परेशान करने का काम कर रहे है। तो भाजपा के लोग उन्हे जगह
जगह अपमानित कर रहे है। आज सत्ता परिवर्तन के चन्द दिन हुये है। परन्तु लोग
अखिलेश सरकार के विकास माडल को याद करने लगे है। व्यापारी आये दिन लूटा जा
रहा है सीतापुर में तो अपराधियो ने हद पार कर समुचे परिवार को मौत के घाट
उतारते हुये लूट लिया सहारनपुर की घटना ने तो पुरे देश को हिला दिया
केन्द्र की सरकार के तीन साल पूरे हो गये नौजवानो को नौकरी का झांसा देकर
सत्ता मे आई मोदी सरकार अभी तक अपना वादा पुरा नही कर पायी। कार्यक्रम के
आयोजक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड ने कहा कि इस सदस्यता अभियान को
निचली इकाई तक पहुचाने के लिए शिर्ष नेतृत्व ने बूथ स्तरीय कार्यक्रम
आयोजित किये हैं जिसे पूरा करना हम कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है। प्रदेश
सचिव राजन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश
यादव द्वारा दिये गये हर कार्यक्रम को पूरी तनमयता से निभायेगें सपा नेता
उषा जायसवाल व नीतू सिंह ने आये हुए सभी अतिथियो का धन्यवाद ज्ञापित किया
इस कार्यक्रम उपस्थित लोगो में प्रमुख रूप से अनवारूल हक गुड्डू, मोहित
श्रीवास्तव, राज भाई, कलीम अहमद, राजेश यादव, धीरेन्द्र यादव, इरफान
मंसुरी, मुन्ना भाई, बच्चा यादव, हुबराज निषाद, जितेन्द्र यादव, अन्ता
निषाद, बेचन विश्वकर्मा, पूनम जायसवाल, प्रीती जायसवाल, डा. लक्ष्मी कान्त
यादव, सहजादे खान, प्रिन्सु यादव, धीरज साहू, राधे साहू, नन्द लाल यादव,
शंकर साहू, अन्सार अहमद, अमरनाथ मोदनवाल, सहित सैकड़ो लोगो ने समाजवादी
पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम संचालन कृष्ण कुमार यादव ने किया।

