लायंस क्लब ने रामकुमार साहू को बनाया अध्यक्ष

जौनपुर। लायंस क्लब की चुनावी सभा संस्थाध्यक्ष अजय आनन्द की अध्यक्षता में हुई जहां सत्र 2017-18 की नयी कार्यकारिणी का गठन करते हुये चुनाव अधिकारी/जोन चेयरमैन संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वसम्मत से रामकुमार साहू को अध्यक्ष, रवि श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष प्रथम व अशोक मौर्य को उपाध्यक्ष द्वितीय चुना गया। साथ ही महिला शाखा लायनेस क्लब की अध्यक्ष गायत्री साहू चुनी गयीं। इस पर उपस्थित लोगों ने सभी नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर डा. क्षितिज शर्मा, डा. शिवानन्द अग्रहरि, संदीप गुप्ता, राजेन्द्र कपूर, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शकील अहमद, महेन्द्र नाथ सेठ, सोमेश्वर केसरवानी, डा. अजीत कपूर, डा. एमएम वर्मा, शत्रुघ्न मौर्य, डा. एनके सिन्हा, गोपी चन्द्र साहू, वीडी उपाध्याय, अश्वनी बैंकर, राधेरमण जायसवाल, राकेश जायसवाल, रेनू आनन्द, सोना बैंकर, चन्द्रा श्रीवास्तव, मधु चतुर्वेदी, हेमा श्रीवास्तव, नीलू सेठ, सविता गुप्ता उपस्थित रहे।

Related

news 3571609290176827144

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item