
जौनपुर। नगर का एक और युवा दोहरा खाने से कैंसर हो जाने के कारण काल के गाल में समा गया,नईगंज मोहल्ले का निवासी विकास चौहान पुत्र एस0आर0चौहान उम्र 32वर्ष ,को दोहरा खाने की लत लग गयी थी जिसके कारण विगत एक वर्ष पूर्व उसे माउथ कैंसर हो गया था। उसका इलाज दिल्ली स्थित AIMS हास्पिटल में कराया गया, कुछ दिन के लिए आराम होने के बाद पुनः तकलीफ बढने पर उसका ईलाज सुश्रूत हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर मुम्बई मे कराया जाने लगा। वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते हुए 24 जून की दोपहर को वह यह जंग हार गया। विकास की शिक्षा - दीक्षा जनकुमारी इण्टर कालेज व तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर से हुई थी। विकास चौहान के मित्र पंकज सोनकर, यशवीर सिंह सोनू,आलोक सिंह,पदमसेन व विकास तिवारी ने बात चीत में यह बताया की हम सब बहुत मर्माहत व दुखी है आखिर जिला प्रशासन इस जानलेवा दोहरा पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए अभी और कितनी मौतो का इंतजार करेगा, जिले के जन प्रतिनिधि भी जिले के युवाओं की मौतो पर मौन धारण किये हुए है | जल्द ही हम लोग मुख्यमंत्री उ0प्र0 से मिलकर इस जानलेवा खाद्य मादक पदार्थ की शिकायत करेगें और मरने वाले लोगो के परिवार वालो द्वारा उपलब्ध कराये गये साक्ष्य सौपेगें ,साथ ही खाद्य विभाग जौनपुर व सेम्पिलिगं की जांच करने वाली जांच एजेन्सी के कार्यो की भी जांच, उच्च जांच एजेन्सी द्वारा कराने की मांग करेगें जो सेम्पुलिगं में खेल करके सेम्पुल को पास कराते व करते है।