आतंकवादियो के खात्मे के लिए बने ठोस रणनीति
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_635.html
जौनपुर। अजादारी काउन्सिल के मुख्य कार्यालय हुसैनिया नकी फाटक में अध्यक्ष सैयद मोहम्मद हसन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे मक्का, सउदी अरब में हुये हमले की उपस्थित जनो ने कड़े शब्दो में भत्र्सना की । अध्यक्ष ने कहा कि खान ए काबा मक्का पर हमला करने का कृत्सित प्रयास असल में इस्लाम पर हमला है। ऐसा करने वाले कदापि मुसलमान नही हो सकते। मुसलिम राष्ट्रों को आतंकवादियो के खात्मे के लिए ठोस एवं स्पष्ट रणनीति बनानी होगी। समाजसेवी एएम डेजी ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रो की ढुलमुल निति के कारण आतंकवादीयो के इतने हौसले बढ़ गये है कि उन्होने मुसलमानो के सबसे पवित्र स्थल पर हमला करने का प्रयास किया है जिससे मुस्लिम समुदाय बहुत ही आघात पहुचा है। काउन्सिल के प्रवक्ता असलम नकवी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक ठोस रणनीति के साथ खड़ा होना पड़ेगा तभी आतंकवाद का पूरी तरह सफाया होगा नही तो आतंकवाद मुस्लिम राष्ट्रो को बरबाद कर देगा। बैठक में मिर्जा जावेद सुल्तान, शाहीद हुसैन रिजवी गुड्डू, तहसीन अब्बास सोनी, इसरार हुसैन एडवोकेट, एमएम हीरा, तालिब रजा शकील एडवोकेट, नासिर रजा, जाफर अब्बास, अलमदार, दानिश, मिर्जा, ने अपने विचार व्यक्त किये।

