प्रभारी चिकित्साधिकारी का आवास बना नर्सिंग होम

जौनपुर। जिलाधिकारी के कड़े निर्देश के बावजूद प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मुगराबादशाहपुर की  चिकित्सा ब्यवस्था मंे जहां कोई सुधार नही हो रहा है वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी का सरकारी आवास इन दिनो नर्सिंग होम बन गया है । मंुगरा पीएचसी पर शासना देश व उच्च अधिकारियो के निर्देश को ठेगा दिखा जहां प्रतिबन्ध के बावजूद मरीजो को बाहर से दवा खरीदने की पर्ची थमा दी जाती है , वही चिकित्सालय पर बने चिकित्साधिकारी का आवास मरीजो से फीस वसूल करने के चक्कर मे नर्सिंग होम बना दिया गया है ।इस प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर जन कल्याण हेतु चलाई गयी  जननी सुरक्षा योजना स्वास्थ कर्मियो के लिए कामधेनु बन गयी है । स्वास्थ केन्द्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओ के प्रशव कराने के नाम पर मनमानी वसूली को लेकर तीमारदारो व एएनएम में तू तू मै मै होना आम बात हो गयी है ,दूसरी ओर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा०आर पी सिंह का सरकारी आवास पूरी तरह नर्सिग होम बना दिया गया है । जहां प्राइवेट अप्रशिक्षित ब्यक्ति मरीजो को टांका लगाने व इंजेक्शन लगाने से लेकर डिप चढ़ाने तक का कार्य करता है जबकि यहां पर तैनात किसी भी चिकित्सक को प्राइवेट प्रैक्टिस करने की अनुमति नही  है ।

Related

news 590024177825836150

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item