डीएम आवास के बगल में चला नपाप का ‘खाद बनाओ’ अभियान
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_447.html
जौनपुर।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा खाद बनाओ-खाद
अपनाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को नगर के मियांपुर वार्ड अन्तर्गत
जिलाधिकारी आवास के पास स्थित सब्जी मण्डी में अभियान के तहत कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन के लोगों ने मण्डी के
व्यापारियों को कूड़ों को गीला व सूखा क्रमशः हरे व नीले कूड़ेदान में रखने
का शपथ दिलाया। साथ ही गीले कूड़े से ‘खाद बनाओ-खाद अपनाओ’ के लिये जागरूक
किया। बीते 16 से आगामी 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत आयोजित आज के
कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सोनकर, संजय सोनकर, सोमनाथ सोनकर, फूलचन्द्र
सोनकर, फुलई सोनकर, बेला देवी सहित नगर पालिका सफाई निरीक्षक हरिश्चन्द्र
यादव, सफाई नायक राजेश, शमीम अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

