सरकारी पैमाइश के बावजूद भी मनमानी कर रहा ग्राम प्रधान

जौनपुर। जनपद के करंजाकला विकास खण्ड क्षेत्र के किशुनपुर-लोहता गांव के खड़ंजा रास्ते का विवाद गत दिवस ग्राम प्रधान हरिश्चन्द्र व लेखपाल उदयराज पाल की देख-रेख में समाप्त हो गया लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रसित ग्राम प्रधान पुनः अपनी मनमानी कर रहा है। यही कारण है कि अब गांव की स्थिति पुनः बिगड़ती नजर आ रही है। मालूम हो कि उक्त गांव के हरिजन बस्ती के पास खड़ंजा रास्ता का विवाद था जिस पर उपजिलाधिकारी सदर से लिखित शिकायत करने पर हल्का लेखपाल उदयराज पाल ने ग्राम प्रधान हरिश्चन्द्र सहित गांव के तमाम लोगों की मौजूदगी में पैमाइश किया। इस पर सभी ने सहमति जतायी जहां एक लिखित समझौता भी हुआ। समझौते पर गांव के दर्जनों गणमान्य लोगों ने अपनी सहमति भी दर्ज की लेकिन देखा जा रहा है कि ग्राम प्रधान अपनी मनमानी कर रहा है। पैमाइश के बावजूद भी अपने ढंग से रास्ता बनवा रहा है जिसको लेकर ग्रामवासियों में आक्रोश व्यक्त हो गया। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुये कार्य को रोकवा दिया लेकिन समाचार लिखे जाने तक ग्राम प्रधान हरिश्चन्द्र अपनी मनमानी करने की जुगत में लगा हुआ है।

Related

news 360981333588890186

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item