जेसीआई शाहगंज शक्ति ने लगाया महिला सशक्तीकरण शिविर

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा महिलाओं को सशक्तीकरण बनाने के उद्देश्य से सिटी नर्सिंग होम में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर जेसीआई स्पार्कल (उत्साह से भरे रहना) के अन्तर्गत महिलाओं को संसदीय प्रक्रिया व प्रणाली नेतृत्व कला बताने के अलावा आत्मविश्वास, व्यक्तित्व का नजरिया, माता-पिता की बच्चों के प्रति लगाव, तनाव मुक्त कैसे रहें सहित अन्य विषयों पर जेसी जेएफएम प्रशिक्षक रुपेश जायसवाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसके पहले शाहगंज शक्ति की अध्यक्ष जेसी खुशबू जायसवाल द्वारा पायलट फिक्लटी जेएफएम रूपेश जायसवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा अग्रहरि ने किया। अन्त में नीलम जायसवाल ने स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, पूनम जायसवाल, रेनू सेठ, मोहिता जायसवाल, सीमा गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, रीता जायसवाल, डा.मौलश्री चित्रवंशी, जागृति चित्रवंशी, उषा अग्रहरि, संगीता जायसवाल, सीमा जायसवाल, राबिया साबिर, फरहीन रईस, डा. हुमैरा, शकुंतला जायसवाल के अलावा तमाम पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

Related

news 1188926183157147896

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item