जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने की विचार गोष्ठी

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा नगर के हनुमान घाट में स्थित सर्राफा मण्डी में जीएसटी के विरोध व 30 जून केे भारत बंद के सम्बन्ध में व्यापारी गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि देश का व्यापारी व आमजन केन्द्र सरकार की आये दिन के नये कानून से बेहद परेशान है। देशवासी नोटबंदी जैसे समस्या से अभी तक उबर नहीं पाये हैं कि देश के व्यापारियों व आमजन को जीएसटी जैसी जटिल टैक्स प्रणाली का सामना करना पड़ेगा। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष अनवारूल हक व कार्यकारी नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल ने कहा कि जीएसटी जैसी टैक्स नीति से इन्स्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा और अफसरशाही बढ़ जायेगी जिससे व्यापारियों को अपमान भी झेलना पड़ सकता है। गोष्ठी का संचालन गौतम सोनी ने किया। इस अवसर पर शिव कुमार साहू, संतोष सेठ, विनय बरौतिया, विशाल सेठ, प्रमोद मराठा, अशोक साहू, रविन्द्र सेठ, संतोष सेठ, विलास राव, यशवंत, सागर सेठ, चन्दन सेठ, दीपक सेठ, धीरज साहू आदि मौजूद रहे।

Related

news 4772566655802331304

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item