अपनी गिरफ्त लेकर युवाओ को मौत के मुंह में भेजने वाला दोहरा रूपी जहर जल्द हो जायेगा दफ्न

 जौनपुर। माउथ कैसर की विमारी परोसने वाला दोहरा रूपी जहर का दिन अब लदने में कुछ ही दिन शेष बचा है। खाद्य सुरक्षा विभाग दोहरा कारोबारियों लगातार नकेल कसता जा रहा है।जिसका परिणाम है कि एक बड़े दोहरा का कारोबारी अपना धंधा बंद करने का ऐलान कर दिया है। जाहिर जब बड़ा दुकानदार साफ हो जायेगा तो छोटे मोटे दुकानदार खुद ही समाप्त हो जायेेगे।
दोहरा खाने से युवा माउथ कैंसर के चपेट में आकर काल के गाल में समाते जा रहे है। आये दिन हो रही मौतो की खबर "शिराज ए हिन्द डाॅट काम" प्रमुखता से पोस्ट करता चला आ रहा है। जिसके कारण इस जहर रूपी दोहरे के खिलाफ सोशल मीडिया में जबरदस्त हंगामा मचा है। पत्रकार राजकुमार सिंह इसके प्रति कई वर्षो से गम्भीर है। वे अपने दोस्ता, परिचितो के अलावा अपरिचितो को सख्ती से दोहरा खाने से मना करते चले आ रहे है जिसके कारण उनके कई लोगो ने दोहरा त्याग भी कर दिया है। युवा समाज सेवी विकास तिवारी जनता को जगरूक करने के साथ साथ दोहरा पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने के लिए काम कर रहे है। जिसका परिणाम रहा कि सांसद केपी सिंह डीएम से मिलकर इस स्वीट प्वाइंज को बंद करने को कहा था। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने खाद्य सुरक्षा विभाग को तत्काल कार्यवाही करने का आदेश दिया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी इन्द्र बहादुर यादव ने आज "शिराज ए हिन्द डाॅट" को बताया कि 17 जून को डीएम का आदेश मिलने के बाद 17, 18 और 19 जून को दोहरा के आठ कारखानो पर छापेमारी करके कुल 30 नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। साथ में आठ दोहरा के कारखानो और 21 दुकानदारो को एक्ट 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है । नोटिस में सभी दुकानदारो से नगर पालिका, सिटी मजिस्ट्रेट और प्रदूषण नियंत्रण विभाग का अनापत्र प्रमाण प्रमाण पत्र मांगा गया है। सबसे खास बात यह कि दोहरा को बनाने में होने वाले पानी और मैटेरियल की गुणवक्ता की जानकारी मांगी गयी है। सात जुलाई तक का समय दिया गया है। यदि समय सीमा के अंदर यह सभी प्रमाण पत्र और जानकारी नही दिया गया तो उनका लाईसेंस तीस दिन तक निलंबित कर दिया जायेगा। तीस दिन के अंदर भी विभाग को पूरी जानकारी नही मिला तो 31 वें दिन लाईसेंस निरस्त कर दिया जायेगा।
उन्होने बताया कि नगर कोतवाली थाना क्षेत्र बड़ी मस्जिद का निवासी गणेश साहू ने दोहरा का कारोबार बंद करने का प्रार्थना पत्र दिया है। वे दोहरा बनाकर बेचने का काम करते थे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सबसे अहम बात बताते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ को सेक्सन 30/1 ए के तहत पावर है कि जन स्वास्थ को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी खाद्य प्रदार्थ का निर्माण भण्डारण और बिक्री पर एक वर्ष के लिए रोक लगा सकते है। ऐसे में मैने डीएम साहब से अनुरोध किया है कि सीएमओ के नेतृत्व में एक टीम गठित करते एक नोटिस खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तर प्रदेश को भेजकर दोहरा के निर्माण और भण्डारण पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध करा दिया जाय। इस पर भी कार्यवाही शुरू हो गया है। एक वर्ष तक दोहरा बंद होने से यदि माउथ कैंसर में कमी आती है तो मान लिया जायेगा इसका जड़ दोहरा है।

Related

news 3113487874005514441

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item