विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ ने किया मूक प्रदर्शन

जौनपुर।  विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को  लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर मूक प्रदर्षन दिया और प्रबन्धन को पत्रक दिया। संघ के जिला संयोजक सत्या उपाध्याय ने पत्रक में  बताया कि उत्तर प्रदेश कारपोरेशन में टीजी संवर्ग की वेतन विसंगति समस्या कई सालों  से लम्बित है। इसके निवारण हेतु केन्द्रीय कमेटी द्वारा प्रबन्धन को कई बार पत्रक दिया गया लेकिन आस्वासन के सिवा कुछ नही कुछ नहीं मिला। उन्होने कहा कि जीटी संवर्ग उपकेन्द्र परिचालन, लाइन मेनटेनेन्स, उपकरणों का परीक्षणों, कार्यालय सहायक के रूप में मेहनत व लगन के साथ काम कर रहा है परन्तु कई साल सेश्षोसण का षिकार होता चला आ रहा है। केन्द्रीय कमेटी द्वारा वेतन विसंगति को दूर कर सातवां वेतन लगाने हेतु विद्युत कर्मी वेतन विसंगति संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में आन्दोलन कर रहा  है। जिसके प्रथम में आज मूक प्रदर्षन किया जा रहा है। 29 जून से 10 जुलाई तक उपकेन्द्रों पर विभागीय कार्य करते हुए काली पट्टी बांधकर कार्य किया जायेगा। 11 से 17 जुलाई तक लखनऊ में धरना प्रदर्षन किया जायेगा। इसके बाद वेतन विसंगति नहीं दूर हुई तो भूख हड़ताल किया जायेगा। मांग किया कि जीटी संवर्ग को अवर अभियन्ता के बाद का वेतन दिया जाय। सवर्ग में प्रथम समयबद्ध वेतन मान, अवर अभियन्ता, द्वितीय सहायक अभियन्ता, तृतीय अधिषासी अभियन्ता को  दिया जाय। प्रमोषन वरिष्ठता  व साक्षात्कार के आधार पर किया जाय। जिला उपाध्यक्ष एसपी सिंह, अनिल पटेल, प्रदीप वर्मा, जितेन्द्र, सत्येन्द्र ,अषोक ,अरविन्द आदि मौजूद रहे।

Related

news 9208412776079398746

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item