मोबाइल चोरी के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

जौनपुर। नगर के ढालगर टोला मेें स्थित एक हिन्दी दैनिक के कार्यालय में एनरायड फोन एक व्यक्ति ने पार कर दिया और वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे ऐसा करते हुए देखा। मोबाइल चोरी के आरोपी को कार्यालय बुलवा कर पुलिस को सौप दिया गया लेकिन पुलिस ने ले दे कर उसे निर्दोष बताते हुए छोड़ दिया। बताते हैं कि मंगलवार को किसी काम  से विनोद यादव निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा उक्त अखबार के कार्यालय में आया और मोबाइल पार कर दिया जब तक मोबाइल चोरी का पता लगता वह गायब हो गया। इस दौरान वहां मौजूद व्यक्ति का दावा है कि उसने विनोद को मोबाइल को पन्नी में रखते हुए देखा। फिर विनोद को किसी प्रकार कार्यालय बुलवाया गया तथा काफी पूछताछ बाद उसने मोबाइल लेना स्वीकार नहीं किया लेकिन जब उसे बताया गया कि तुम्हे मोबाइल उठाते देखा गया तो उसके होष उड़ गये। इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को दी गयी तो उन्होेने राज कालेज चैकी प्रभारी पन्ने लाल का अखबार के कार्यालय भेजा और आरोपी को  वे अपने साथ ले कर चले गये। रातभर उसे बैठाये रखने के बाद उसे पुलिस ने क्लीन चिट दे दिया और आरोपी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि तहकीकात में उसे निर्दोष पाया गया । जब चष्मदीद गवाह के सामने चोरी हुई तो पुलिस ने कौन से तकनीकि जांच कर उसे निर्दोष करार दिया। अखबार  कार्यालय के प्रबन्धक का आरोप है कि पुलिस ने ले देकर मामला सलटा दिया। ऐसा कोतवाली में आये दिन का काम है।

Related

news 8260910654623114114

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item