पुलिस के सह पर दबंग पाट रहे कुंआ
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_327.html
जौनपुर। मड़ियाहॅू कोतवाली थानाक्षेत्र के जियरामऊ गांव में गुण्डई के बल पर दबंगों द्वारा पुश्तैनी कुॅंआं को पाटा जा रहा है, इसका विरोध करने पर दबंग लोग फौजदारी आमादा है, और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उपजिलाधिकारी मड़ियाहूॅ को दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए जियरामऊ गांव निवासी प्रेमलाल विश्वकर्मा ने बताया कि पूर्वजों के जमाने से गांव में एक सामूहिक कुॅआं है। पड़ोसी मुन्नीलाल पुत्र पुल्लुर विश्वकर्मा, जो दबंग किस्म के व्यक्ति है, बदमाशों के बल पर उक्त कुआं को पाट रहे हैं, ताकि कुआं पटने के बाद उसे हड़पा जा सके। सूचना देने पर पुलिस मौेके पर पहॅुची और समझाने बुझाने पर उस वक्त काम बंद कर दिया गया परन्तु उनके जाते ही पुनः लोग कुॅआं पाटने में जुट गये। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है।

