हाईकोर्ट का स्थगन आदेश , निर्माण जारी
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_281.html
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के बरावां गांव में दीवानी न्यायालय व हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद पुलिस पक्के मकान का निर्माण कराने में लगी है। उक्त गांव के पन्ना लाल पुत्र रामदेव ने जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में बताया कि उसने 19 डिस्मिल जमीन का बैनामा कराया है। दिनेष कुमार व संतोष कुमार, बंशी , लालता निवासी तिलोरा उसके जमीन पर कब्जा कर रहे है। इसको लेकर पन्ना लाल बनाम राजाराम का मुकदमा हाईकोर्ट में दाखिल किया। न्यायालय से स्थगन आदेश आज भी प्रभावी है लेकिन ये लोग जमीन हड़पना चाहते हैं। पुलिस की मिली भगत से भीतर पक्का मकान बना लिये। कई बार जिला एवं पुलिस प्रषासन से गुहार लगाया लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।उन्होेने मांग किया कि न्यायालय के आदेष का अनुपालन कराते हुए अवैध निर्माण रोकवाया जाय।

