वसुधैव कुटुम्बकम के पोषक रहे दीन दयाल उपाध्याय

जौनपुर। जिले मे पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मेला व प्रदर्शनी  टीडी कालेज राणा प्रताप व्यायामशाला में   सांसद रामचरितर निषाद, विधायक केराकत दिनेश चौधरी, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, सीडीओ शीतला प्रसाद, डीडीओ दयाराम द्वारा विधिवत फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। डॉ0पीसी विश्वकर्मा ने पं0दीनदयाल उपाध्याय के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म मथुरा जिले के नगला चन्द्रभान में 25 सितम्बर 1916 हुआ था। उनके पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय माता रामप्यारी थी। इनकी शिक्षा- दीक्षा आगरा एवं इलाहाबाद में हुयी। सिविल सेवा उतीर्ण होने के बाद भी इन्होने ने नौकरी नही किया बल्कि 1937 में राष्ट्रीय स्वंय सेवक सघं से जुडे। उपाध्याय चिन्तक एवं विचारक थे। सरल सौम्य सहज स्वभाव के होते हुए भी इन्होने साम्यवाद अन्तयोदय सर्वोदय के प्रेणता रहे। इनके कई पुस्तके प्रकाशित हुइ है जो जीवन को नई दिशा देती है । सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने  बताया कि इन्होने केवल एक बैठक में ही चन्द्रगुप्त नाटक लिख डाला था। 11 फरवरी 1968 को इनकी आकस्मिक मृत्युु मुगलसराय के पास हो गयी थी।  विधायक दिनेश चैधरी ने बताया कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे, वे सरल, सौम्य एवं मानवता के पोषक थे। मुख्य अतिथि सांसद ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों एवं विकासखण्डों में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदर्शनी मेला एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। भारत की संस्कृति-सभ्यता का सूचक हिन्दुत्व तथा हिन्दुइज्म होता है। उन्होंने बताया कि तीन दर्जन विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी है । जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि प. दीनदयाल उपाध्याय समतामूलक राजनैतिक विचारधारा के पोषक रहे। राष्ट्रवाद की परिकल्पना को आगे की सेवा के लिए तथा वसुधैव कुटुम्बकम के पोषक रहे। उन्होंने आध्यात्मिक चिन्तन करते हुए कहा कि समाज का अन्तिम पावदान के व्यक्ति को न्याय व लाभ प्राप्त हो सके। ऐसी सोच रखते हुए उनका जीवन अनुस्मरणीय है। उन्होंने उपस्थित सांसद, विधायक एवं विभागों के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा इस अवसर पर लगायी गयी प्रदर्शनी में उनके जीवनवृत्त की झांकी प्रस्तुत की गयी जो आम जन के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। नगरपालिका के सफाई व खाद्य निरीक्षक हरिश्चन्द्र यादव, पी0ओ0 डूडा एम.पी.सिंह, पी.डी. जगदीश त्रिपाठी, कौशल विकास राजीव सिंह, स्वच्छ भारत मिशन सुधीर कुमार श्रीवास्तव,मनरेगा संजय पाण्डेय, उपायुक्त स्वतः रोजगार कमलेश सोनी ने अपनी विभागीय योजनाओं के बारे में   बताया। अतिथियों ने जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश सोनकर द्वारा ‘‘महिला हेल्प लाइन-181‘‘ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कौशल विकास मिशन द्वारा आठ लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। स्वागत गीत जनक कुमारी इं0कालेज एवं नेहरू बालोद्यान की छात्राओं द्वारा भव्य प्रस्तुति की गयी।  इस मौके पर पूर्व बाल न्यायाधीश संजय उपाध्याय , सुबास सिंह, आरती श्रीवास्तव, संयुक्त लता श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन सिंह, विनय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार दूबे, कुमारी सुभासिनी, रेखा मौर्या, नयनतारा सिंह, मधुबाला सिंह, रन्जना उपाध्याय, संयोजक सदस्य सचिव के0के.त्रिपाठी  सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

news 275438832470079063

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item