अन्त्योदय मेला, प्रदशर्नी अब टीडी कालेज महाराणा प्रताप सिंह व्यायामशाला में

जौनपुर।  जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में आज अपरान्ह 4ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष सुचारू रूप से मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक की गयी जिसमे समिति के नोडल अधिकारी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए। जिलाधिकारी  ने विभागवार समीक्षा किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिनांक 28, 29 व 30 जून 2017 को आयोजित की जाने वाली पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर अन्त्योदय मेला, प्रदर्शनी/कार्यशाला के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र को निर्देशित किया कि कलेक्टेªट प्रेक्षागृह का स्थान पर्याप्त नही है इसलिए प्रदर्शनी का आयोजन टीडी कालेज महाराणा प्रताप सिंह व्यायामशाला में किया जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासनादेश का अध्ययन भलीभांति कर लें तथा अपने विभाग की कार्ययोजना तैयार कर दिनांक 27 जून तक उपलब्ध करा दें। 27 जून को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पुनः बैठक होंगी जिसमें कार्य योजना के साथ बैठक में प्रतिभाग करें।   
बैठक में प्र0 सीडीओ कमलेश सोनी, सीआरओ रामआसर,े डीडीओं दयाराम, डीएफओ ए.पी.पाठक, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीडीएजी अशोक उपाध्याय, गन्ना अधि., उद्यान अधि., अधि.अभि.विद्युत प्रथम, खादी ग्रामोद्योग अधि, एआरटीओ प्रशा. अनिल राय, प्राचार्य राजकीय पालीटेक्निक राकेश, प्राचार्य आई टी आई शिव बालक राम वर्मा, डीआइओएस भाष्कर , बीएसए विनय कुमार, डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव , जिला कार्यक्रम अधि. पवन कुमार यादव, जि.यु.क. अधि., समाज कल्याण अधि विनय यादव., सीवीओ डा0 विरेन्द्र सिंह, एलडीएम, स.अभि.लघुसिचाई, स. श्रमायुक्त बी.एन. दूबे, मु.का.अधि मतस्य, पीओ डुडा एम पी सिंह ,.पीओ नेडा, अधि.अधिकारी न.प.परिषद, संयोजक सदस्य सचिव के0के.त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related

news 6950170073030574174

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item