पैमाइस से नाराज कास्तकारो ने लगाया अनियमितता का आरोप
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_761.html
जलालपुर
(जौनपुर ) क्षेत्र के बीबनमऊ गांव मे शनिवार के दिन पैमाइस करने मौके पर
पहुंचे कानूनगो के विरुद्ध कास्तकारो ने भारी अनियमता तथा मनमानी एंव धाधली
करने का आरोप लगाते हुए पैमाइश का विरोध किया । बताते है कि रामदीन निषाद
के आराजी नम्बर 348 का पैमाइस करने पहुंचे कानूनगो मिठाई लाल द्वारा उक्त
आराजी को वगैर सेहद्दा तथा चौमेड़ा से नाप किये मनमानी तरीके से एक नंबर को
दूसरे नंबर मे तथा चक मार्ग को किसी और के खेत मे नाप कर आनन फानन मे
पैमाइस करके चले गये। वही अगल-बगल के काश्तकारो का आरोप है कि किसी के खेत
की लंबाई चौड़ाई भी उनके द्वारा नहीं बताया गया और न तो इनके व्दारा
अगल-बगल
के नंबरानो की जांच पड़ताल किया गया एक पक्ष को विशेष तरीके से लाभ
पहुचाने के लिए मनमानी ढंग से पैमाइस किया गया है। अगल बगल के
कास्तकारो ने मांग किया कि किसी अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा जांच करा के
पुनः पैमाइस कराया जाय ।

