सर्प की मदद से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

मिर्जापुर। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ठगी कर जमीन से सोना निकालने वाले गिरोह के न सिर्फ 6 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया बल्कि एक परिवार को लाखों का चुना लगने से बचाया। घटना बड़ा ही दिलचस्प है जिसमें सोना निकालने वाले गिरोह के सदस्य पहले तो किसी स्थान या ढाबा या फिर किसी होटल में जाकर ठहरते है उसके बाद किसी ऐसे लोग की तलाश करते है जो तांत्रिक क्रिया के द्वारा जमीन से धन प्राप्त करने में अंध विश्वास रखते है। इसी सम्बन्ध में शनिवार को पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाईन स्थित मनोरंजन गृह में प्रेसवार्ता कर गिरफ्तार अभियुक्तों को मीडिया के समक्ष पेश किया।
प्रेसपार्ता में एसपी सिटी प्रेम प्रकाश पाण्डेय भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित निवासी सूराज पुत्र राम सजीवन पाण्डेय के घर में गिरोह ने 22 जून की रात्रि लगभग तीन बजे आंगन में, 3 फीट गहरा गढ्ढा खोदा। दो बाल्टी शुद्ध पानी डालने की बात कही। पानी डालते ही सूराज को गढ्ढे से मिट्टी निकालने को कहा। जैसे ही सूराज ने मिट्टी निकालनी शुरू कि उसके हाथ में एक जहरीले सर्प ने फंदा कस लिया जिसे गिरोह के लोगो ने अलग कर गढ्ढे से 3 पीले घातू के सिल्ली निकाले। तांत्रिको ने वादी को एक सफेद धागा लाकर गढ्ढे से घर में रखे धन जेवरात के पास मंत्र पढ़ते हुए धागा ले जाने व घर में रखे जेवरात को दिखाने की बात कही। घरवालों को शक हुआ और 100 नम्बर डाॅयल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीआरवी वाहन संख्या 1075 घटना स्थल पर पहुॅची और घर के बाहर से ठगों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। उन्होंने यह भी बताया कि वादी से तांत्रिको का सम्पर्क चील्ह थाना क्षेत्र के ताराशंकर नाम के व्यक्ति ने कराया था जो वादी के परिचित है। पकड़े गये सर्प को वन विभाग को सौंप दिया गया। कड़ी पूछताछ करने पर ठगों ने सारा सच उगल कर अपराध को कबुल किया। ठगो व घटना स्थल से पुलिस ने के पास से 3 वजनदार पीले घातू का छोटा बौर बड़ा सिल्ली, 2 पुराना गिलट के सिक्के, नारियल आदि के साथ एक जहरीला सांप बरामद किया जिसको वन विभाग के हवाले किया गया। लगभग 5 किलो सोना खोजने का सौदा सात लाख रूपये में तय हुआ था। जबकि वादी सूराज ने सोने के पीछे घर में ब्रह्म को निकलवाने की बात कही। रात्रि के तीन बजे 5 फावड़े की मदद से गढ्ढा खोदा गया। एसपी श्री तिवारी ने ठगो की गिरफ्तारी का श्रेय पीआरवी 1075 की टीम के एचसीपी रिजवान यादव के साथ थाना प्रभारी विन्ध्याचल अजय श्रीवास्तव, का0 रूपेश पाण्डेय तथा का0 रविकान्त यादव को दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने शिवपाल सिंह पुत्र बब्बु सिंह, निवासी अतरहट थाना चिल्ला जिला बांदा, सुरेन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 राजेन्द्र शिव कटरा थाना चकेरी जिला कानपुर नगर, रमेश कुमार पुत्र स्व रामलखन दुबे निवासी थाना कोतवाली सदर, तथा प्रभाकर सिंह पुत्र हरिकेश निवासी बहुचरा थाना लालगंज, जिला प्रतापगढ़, रामप्रताप पुत्र रामकुमार कोरी निवासी रतनपुर थाना बकेवर जिला फतेपुर, तथा क्रान्त तिवारी पुत्र त्रिभुवन नाथ निवासी जंघई थाना मीरगंज जिला जौनपुर है। वही फरार मीडिएटर ताराशंकर उर्फ नन्हकू पुत्र रामाज्ञा तिवारी निवासी चेकसारी थाना चील्ह की खोज पुलिस कर रही है।

Related

news 2984763370439883281

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item