जनता ने की उचक्के की धुलाई, किया पुलिस के हवाले
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_485.html
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े छिनैती करने वाले बदमाश को मुहल्ले के लोगों ने पकड़कर घटनास्थल पर जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय भोला गार्डन में महिला विवाह में शामिल होने शास्त्री पुल से आटो पकड़कर आ रही थी। इसी बीच एक युवक उनके पीछे लग गया और दूसरी बार भी आटो बदलने के दौरान पीछे लगा रहा। महिला की शिकायत करने पर उसने इसे इत्तेफाक बताया। जैसी ही महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के जेपी पुरम् कालोनी पहुॅची और पर्स निकालर आटो वाले को पैसा दिया युवक ने पर्स छीन लिया और भागने लगा। लेकिन महिला के साथ आये एक पुरूष ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पहले तो स्थानीय लोगो के साथ मिलकर खुब पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कटरा पुलिस ने बताया कि युवक इमामबाड़े का है पहले भी हेरोईन बेचने के आरोप में जेल जा चुका है।