बस हादसे में मरने वाले परिजनो को मिलेगा पांच लाख रूपये: स्वतंत्रदेव सिंह

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बस हादसे की खबर मिलने के बाद देर रात जौनपुर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती घायलो का हालचाल लेने के बाद ऐलान किया कि इस हादसे मारे गये लोगो के परिजनो को पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी और घायलो का इलाज परिवहन विभाग करायेगी। उन्होने कहा कि इस घटना की जांच करायी जायेगी और खराब बसो को चिन्हित करके उन्हे कण्डम करने का आदेश दे दिया गया है।
आज दोपहर करीब सवा दो बजे इलाहाबाद से जौनपुर आज रही यात्रियो से भरी रोडवेज की बस बरगुदर पुल के किनारे पलट गयी। इस हादसे में एक महिला समेत आठ यात्रियो की दर्दनाक मौत हो गयी 30 लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। सभी घायलो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही डीएम एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। उधर सांसद के पी सिंह भी मौके पर पहुंचकर घायलो का हाल चाल लिया। देर रात परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचकर घायलो का हालचाल लिया उसके बाद यह ऐलान किया।

Related

news 8201599400434084575

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item