जनकल्याणकारी योजनाओं को हमें जन-जन तक पहुंचाना है : अनीता सिद्धार्थ

 जौनपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय भभौरी के परिसर में मंगलवार को आयोजित ब्लाक मंडल स्तर जनकल्याण सम्मेलन में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। जन कल्याण सम्मेलन की जिला प्रभारी अनीता सिद्धार्थ ने केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगो से कहा कि भारत सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में चलाई गई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पं.दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों, सिद्धांतों को धरातल पर उतारने में लगे हैं। समाज के सबसे उपेक्षित व गरीब वर्ग के लोगों के उत्थान, समृद्धि के  लिए उनकी सरकार तमाम योजनाएं, कार्यक्रम चला रही है। इसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिपादित विचार, चिंतन के जरिये समाज के अंतिम व्यक्ति तक के सक्षम, संबल, स्वावलंबी बनाना है। यह काम केंद्र सरकार कर रही है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्टार्ट अप इंडिया, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन से लाभान्वित व्यक्तियों व परिवार वालों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
वक्ताओं में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख व जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, विधान सभा प्रभारी सुनील सिंह, सर्वेश सिंह, सौरभ सिंह विक्की, भागवत पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, राज बहादुर, ब्लाक महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह, अजय मिश्रा, मोहम्मद शहान अहमद, डा. उमेश चन्द्र मिश्र, जितेन्द्र मिश्रा, शशिकांत सिंह, धीरज तिवारी सहित भारी संख्या में मंडल संयोजक व बूथ अध्यक्ष मौजूद थे।
इसी क्रम में महराजगंज, करंजाकला मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, नेवढ़िया मण्डल में पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह जी, जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह, सुजानगंज मण्डल में जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए व्यक्तियों को सम्मानित किया और योजनाओं की जानकारी दी गयी।
उक्त अवसर पर अशोक उपाध्याय, बृजेश सिंह, रविन्द्र मिश्रा, कृष्ण कुमार जायसवाल, राजवीर दुर्गवंशी, विपुल सिंह, विजय पटेल रहे।

Related

politics 3000622794915259726

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item