सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

जौनपुर। जिले  के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा है।
रामपुर थाना के औरा निवासी राजेश कुमार पटेल (25) अपने भांजे मई निवासी अखिलेश पटेल के साथ बाइक से मंगलवार की सुबह कही जा रहा था। जोगापुर के पास सुनसान स्थान पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों सड़क किनारे गिरकर तड़फ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहां राजेश की रास्ते में मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। बरसठी के पल्टूपुर चौराहे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे मकान से टकरा गई। जिसके नीचे सोया अंकित यादव (12) बुरी तरह से घायल हो गया। मुंगराबादशाहपुर के तरहठी मार्ग पर सोहासा गांव के निकट मंगलवार की दोपहर विपरीत दिशा से आ रही कार के धक्के से धौरहरा निवासी सुभाष पांडेय (30) घायल हो गया।

Related

news 759525781744446509

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item