दो दिन जौनपुर में रहेंगे मंत्री गिरीश यादव

जौनपुर।  राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, उ0प्र0शासन गिरीश चन्द्र यादव आज लखनऊ से चलकर अपरान्ह 3 बजे निरीक्षण भवन जौनपुर पहुंचेगे तथा 7 बजे जय प्रकाश सिंह रूहट्टा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरान्त रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन में करेगे। 29 जून को प्रातः 7 बजे स्वच्छता संबंधित कार्यों का निरीक्षण करेगे। 10बजे रामपुर, ढ़ेरवा, पदुमपुर, हरदीपुर, खानपट्टी, कैरेपट्टी में जनसमस्याओं की सुनवाई करेगे। 2 बजे अपरान्ह अब्बोपुर के विन्द परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने जायेगे। 3 बजे सुरेन्द्र बहादुर सिंह ग्राम धौरइल के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने जायेगे। 4 बजे जय प्रकाश इण्टर कालेज सरायख्वाजा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनकल्याण सम्मेलन में भाग लेगे एवं रात्रि विश्राम पैतृक आवास समसपुर पनियरिया में करेगे। 30 जून को वहीं पर ग्रामसभा में जनसमस्याओं की सुनवाई एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंट करेगे। 12 बजे निरीक्षण भवन जौनपुर में पार्टी पदाधिकारी/कार्यकर्ता से भेंट करेगे।  5 बजे निरीक्षण भवन से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगे।

Related

news 8025077274272846397

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item