30 को बाजार रहेगा बंद

गौराबादशाहपुर(जौनपुर) स्थानीय व्यापार मंडल की एक बैठक अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। जिसमें जीएसटी में खामियों को लेकर 30 जून को बाजार बंद रखने को लेकर चर्चा किया गया। व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के आह्वान पर दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। व्यापार मंडल ने कस्बे के सभी दुकानदारों से दुकानें बंद रखकर बंदी को सफल बनाने की अपील की है।
बैठक का संचालन महामंत्री मोहम्मद इकराम अंसारी ने किया। बैठक में रमेश पाल, आफताब पप्पू, सर्वेष अग्रहरि, परवेज आलम, दाऊद आलम, बंटी सेठ, विजय साहू, कन्हैयालाल गुप्त, गरीब सेठ, याकूब
 अंसारी अन्य उपस्थित रहे।

Related

news 2841398003260106546

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item