5000 रुपए का इनामी बदमाश रिजवान तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

 जौनपुर। एसपी  द्वारा पुरस्कार घोषित,वांछित एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष खेतासराय एवं क्राइम ब्रांच जौनपुर की टीम ने नगर  कोतवाली में मु0अ0सं0 223/17 धारा 3(1)UP गैगेस्टर एक्ट का वांछित 5 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी रिजवान पुत्र झिनकू निवासी मोहल्ला चौहट्टा वार्ड नं0 9 कस्बा खेतासराय थाना खेतासराय  को मुखबिर की सूचना के अधार पर कल रात  करीब 21.45 बजे आजाद पुलिया से गिरफ्तार किया गया । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खेतासराय पर 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।

Related

news 1478884095902738285

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item