मीठेपार में पात्रों को आवंटित हो गया नाद चर्नी

जौनपुर। जनपद के मड़ियाहूं विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीठेपार में मनरेगा योजना के अन्तर्गत नाद चर्नी बनाकर पात्रों को आवण्टित कर दिया गया है। पात्रों में हीरावती, साहब लाल, अवधेश कुमार, हरिश्चन्द्र, अशोक कुमार, राम निरंजन के अलावा अन्य लोग हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि इसके बावजूद भी कुछ अवांछित तत्वों द्वारा इस सरकारी योजना पर प्रश्नचिन्ह लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं, सरकारी तंत्र सहित ग्राम प्रधान को बदनाम किया जा रहा है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर ग्राम विकास अधिकारी साहब लाल यादव का कहना है कि योजना के अन्तर्गत सारा कार्य हो गया है तथा पात्रों को आवण्टित भी करा दिया गया है। फिलहाल ऐसे अवांछनीय तत्वों पर लगाना आवश्यक हो गया है।

Related

news 8746442452061207314

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item