नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

 जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा मण्डल जज कालोनी के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय योग महोत्सव व नौ कुण्डीय महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को शुरूआत योग अभ्यास से हुआ। जिसमें भारी भीड़ श्रद्धालुओं की उमड़ी रही।  योगाचार्य अभिषेक मिश्र ने आसनों से साधकों को विभिन्न आसनों से होने वाले शरीर के लाभ से अवगत कराते हुए भ्रामरी, कपाल भांति आदि प्राणायामों तथा ध्यान का अभ्यास कराया। इसके बाद नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की आहुतियां देने से पूर्व श्रद्धालुओं ने मुण्डन, विद्यारंभ, पुंसवन आदि संस्कार कराया। यज्ञ का संचालन शान्ति कुन्ज हरिद्वार से आये टोली के नायक अतुल द्विवेदी व सर्वेश कुमार शर्मा ने किया। यज्ञ 6 पारियों में हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। सांयकाल प्रज्ञा पुराण व्रत कथा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए देश बन्धु पदमाकर मिश्र ने कहा कि प्रज्ञा का अभिप्राय ज्ञान से है। जब तक जीवन मंे न्याय अन्याय, ज्ञान, अज्ञान में शास्वत, नश्वर में भेद नहीं जान पाते है। तब तक मन में सच्ची शान्ति नहीं मिल सकती है। सत्संग से जीवन की दिशा और दशा दोनों में सकारात्मक परिवर्तन होता है। शनिवार को भी गायत्री महायज्ञ जारी रहेगा।

Related

news 5312452508156275659

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item