दलित का मड़हा जलाया, जान से मारने की धमकी

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में सोते समय दलित लड़की का पैर पकड़कर खीचने का विरोध करने और शोर मचाने से खफा आठ लोगों ने तीन मड़हे जला कर राख कर दिया। इतना ही नही अब वे पीड़ित लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस मामले को लेकर कार्यवाही के लिए पीड़ित लोगों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्य वाही की मांग की। उक्त गांव की सुशीला पत्नी लल्ला व सुरसत्ती पत्नी लाल चन्द ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में बताया है कि रोहित पुत्र शिवशंकर यादव निवासी बेलाव तथा राजजीत निवासी बड़वारे थाना केराकत उसकी लड़की का पैर मंगलवार की रात को खीच रहे थे। शोर मचाने पर आस पास के लोग जाग गये। इसके बाद मोटरसाइकिलों से आठ लोग आये और उसका तीन छप्पर फूंक दिया। जफराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझवाया। फोन करने पर भी जलालपुर मौके पर नहीं पहुंची। अब उक्त दबंग लोग उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस प्रकार का कृत्य करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाय।

Related

news 276193681791490878

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item