रोजा इफ्तार करवाने से होता है अल्लाह खुश
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_927.html
जौनपुर। नगर के मछली शहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह के प्रांगण मे शाही ईदगाह कमेटी के तत्वावधान मे 17 वे रोजे को रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शहर व दूरदराज के लोगों ने इफ्तार किया और बारगाहे खुदा से देश भर मे अमन व शुकून की दुआ की। इस मौके पर मौलाना अब्दुल कुद्दूस ने एक महफील को खेताब फरमाते हुए कहा की रोजा इफ्तार से अल्लाह बरकत व अपनी रहमते नाजिल करता है।रोजा इफ्तार कराने से रोजेदार और रोजा रखने वाले दोनो को बराबर का सवाब मिलता है।इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र भूषण, सीओ सिटी अतुल राय, नगर कोतवाल शशी भूषण राय, अरशद खान, पत्रकार विजय प्रकाश मिश्र, जावेद अजीम, सद्दाम हुसैन,तारीक इकबाल ,शखावत हुसैन कादरी, डाँ एए जाफरी, इकराम सौदागर, मुन्ना राजा, रियाजुल हक,संतोष कुमार ,सेराज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। आगन्तुको एवं रोजेदार का शुक्रिया कमेटी के सेक्रेटरी हाजी जाफर अहसन जाफरी ने किया।

