केराकत में अपराधों का ग्राफ बढ़ा, दहशत

जौनपुर। केराकत केातवाली क्षेत्र में हत्या लूट छिनैती का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिसको पुलिस काबू में कर पाने में अक्षम दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में दहशत बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को हुई साहब राय यादव की हत्या इसका प्रमाण है। केराकत क्षेत्र में अपराधियों ने अपना वर्चस्व दिखाते हुए पुलिस प्रशासन को एक और चुनौती देते हुए रात साहबराय की हत्या कर दी और बच निकलने में सफल हुए। इस घटना से केराकत का माहौल फिर खौफजदा हो गयाहै। आम जनमानस में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।क्षेत्र में अपराधियों का वर्चस्व बढ़ता देख लोगों के मन में कही न कही पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े है। सर्की चौकी क्षेत्र कुछ अरसे से अपराधियों के निशाने पर है। उक्त चौकी क्षेत्र में काफी घटनाये होती रहती है। इस क्षेत्र में बदमाश बेखौफ घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को चुनौती देते हुए निकल जाते है । ज्ञात हो कि  21 जून की रात 10 बजे हौसलाबुलन्द बदमाशों ने असलहे की नोक पर राजीव रतन  यादव से  बाइक लूट लीऔर बड़े ही आराम से असलाहा लहराते निकल गए। 19 जून को महिला से केराकत कस्बा निवासिनी उषा देवी से मंगलसूत्र की दिनदहाड़े घर पर से लूट कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस हाथ मालती रह गयी। 29 मई को हौसला बुलंद बदमाशों ने शिवनगर दवा लेने गयी क्षेत्र के पतोरा ग्राम निवासिनी मीना देवी से गले का चैन व झाले की  छिनैती को अंजाम दे बदमाश पेसारे के तरफ पुलिस की चैकसी को धता बताते  निकल गए। पिछले महीनों कई बाइक की चोरी व छिनैती हुई पर खुलाशा एक का भी नहीं ये पुलिस की कार्यकुशलता व कार्यशैली पर सवालिया निशाँन लगाता है।

Related

news 7056462198837543916

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item