कोसने से नहीं झाड़ू उठाने से होगी सफाई
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_703.html
जौनपुर। नगर की सफाई के लिए कोसने वालों का सबक लेने की जरूरत है। हल्की बरसात में ही नालियों में जमा कूड़ा से गंदा पानी सड़क पर फैलने लगता है। उसको साफ करने के बजाय सोशल मीडिया पर पोस्ट करके नगर पालिका को कोसने लगते हैं। ऐसे लोग शहर को स्वच्छता की दौड़ में आगे करने के लिए अपने स्तर से कोई प्रयास भी नहीं करते हैं। इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर सफाई रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना होगा। तभी शहर की गंदगी दूर होगी। शहर को साफ रखने के लिए नगर पालिका के साथ आमजन को भी सक्रिय होना होगा। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 31 वार्ड हैं। इन वार्डों में नियमित सफाई का दावा किया जाता है। सार्वजनिक स्थानों पर भी सफाई घर की तरह रखनी होगी। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। आभी भी नगर के कई स्थानों पर कूड़ा डंप किया जाता है। नगर को साफ करने के लिए संकल्प लें। सार्वजनिक स्थान प्रत्येक दशा में साफ रहे। इसके लिए सभी को सार्थक पहल करनी होगी। सड़क किनारे कूड़ा डंप करने पर रोक लगे। इसके बिना शहर साफ नहीं दिखेगा। नगर पालिका प्रशासन इस पर गंभीरता से विचार करें। नगर पालिका वार्डों में सार्वजनिक स्थानों पर अधिक गंदगी दिखती है। इसकी सफाई के लिए कुड़ादान रखा जाए। जिससे गंदगी न दिखे।

