गोली लगने से प्रधान प्रतिनिधि घायल
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_846.html
मिर्जापुर। जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बीरशाहपुर गाॅव में पुरानी रंजिश के चलते प्रधान प्रतिनिधि को गोली लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने से प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश दूबे (सोनू) 26 वर्ष घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बीरशाहपुर गाॅव में पुरानी रंजिश को चलते पूर्व प्रधान स्व0 कमलेश दूबे की कुछ वर्ष पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते रंजिश चली आ रही थी। हमलावरों ने घात लगाकर पूर्व प्रधान कमलेश दूबे के भतीजे प्रकाश दूबे (सोनू) को गोली मार दी। गोली उनके बांह पर लगी, जिससे वे बाल-बाल बच गये। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। प्रकाश दूबे (सोनू) के परिजनों ने दो लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर देहात कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी में लग गई है। वर्तमान मे पूर्व प्रधान स्व0 कमलेश दूबे की पत्नी सुमन दूबे प्रधान है।