15 जुलाई तक बच्चों को ड्रेस बांटने का निर्देश
https://www.shirazehind.com/2017/07/15.html
जौनपुर। जिलेभर के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पंद्रह जुलाई तक हरहाल में नई ड्रेस बांटने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दो़ लाख से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। नए बच्चों के प्रवेश लिए जाएंगे। पहली जुलाई से ड्रेस वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी कर पंद्रह जुलाई तक बच्चों को ड्रेस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला समन्वयक ने कहा कि हर हाल में बच्चों को 15 जुलाई तक दो सेट ड्रेस वितरित कर दी जाएं।, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ऐसा न करने पर हेडमास्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को दो सेट ड्रेस दी जा रही है। ड्रेस वितरण में कहीं कोई गड़बड़ी न हो। बच्चों को गुणवत्तापरक ड्रेस उपलब्ध कराई जाए। शासन की मंशा का पालन कराया जाएगा। पांच जुलाई को परिषदीय स्कूलों में पौधरोपण कराया जाए। इसकी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर शत-प्रतिशत नामांकन के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। किसी भी दशा में आउट आफ स्कूल बच्चा न छूटने पाए।

