4 मोटर साइकिल सहित पांच चोर गिरफ्तार


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कल रात गश्त के दौरान केराकत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई । केराकत पुलिस रात्रि गश्त में थानागद्दी चौराहे पर मौजूद थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि वाहन चोरी कर बेचने वाले कुछ लोग 4-5 मोटर साइकिल लेकर खर्गसेनपुर पुलिया के पास हैं एवं वाहन बेचने की फिराक में हैं,इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश दी गई तो मौके पर 5 व्यक्तियों को 4 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में सभी ने बताय कि ये सारी गाडियां चोरी की है जिसे दादा यादव ने भिन्न –भिन्न जगहों से चोरी कर हम लोगों को बेचने हेतु दिया था, आज हम लोगो को ये गाडियां बेचनी थी एवं बेची की रकम दादा यादव को देनी थी, बाद में हम लोगों को दादा यादव हिस्सा देता।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. गोविन्द यादव पुत्र मिठाईलाल यादव निवासी बोझवा थाना केराकत जौनपुर ।
2. दीपक यादव पुत्र स्व0 मुन्नालाल यादव निवासी नाउपुर थाना केराकत जौनपुर ।
3. अनुराग यादव उर्फ कल्लू पुत्र प्रेमलाल यादव उपरोक्त ।
4. माया यादव पुत्र प्रेमलाल यादव निवासी उपरोक्त ।
5. भुवर सिंह उर्फ ज्योति भुषण पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी  उपरोक्त ।
बरामदगी का विवरण- 4 अदद मोटर साइकिल
नाम मो0 साइकिल
रंग
रजि0 नं0
चे0नं0
इंजन नं0
हीरो स्प्लेण्डर प्रो
काला
UP65BM-7497
MBLAHA10ASDHE16397
HA10ECBGF02386
हीरो पैशन प्रो
नीला
MH04AC0979
MBLHA10ER9CD29491
HA10ED9GD37372
बजाज पल्सर 150
काला
MH03AJ3258
MD2MDDHZZNCK87365
DHGBNK25824
हीरो पैशन प्रो0
काला
UP65AB7538
MBLHA10EUBGF11111
HA10ECBGF02386

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.   उ0नि0 राजेश कुमार गिरी प्रभारी चौकी थाना गद्दी थाना केराकत जौनपुर ।
2.   का0 माधव सिंह यादव, का0 उमेश सिंह, का0 अमित कुमार सिंह, का0 जितेन्द्र कुमार पाण्डेय,का0 राम आशीष यादव का0 जय प्रकाश सिंह थाना केराकत जौनपुर ।

Related

news 8497066683828475419

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item