सिलेण्डर में आग से 70 हजार की क्षति

जौनपुर। केराकत  कोतवाली क्षेत्र के सरकी बस्ती में बृहस्पतिवार को गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से घर में आग लग गई जिसमें करीब 70हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया । बताते हैं कि सरकी गांव   श्रीराम को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 4 माह के पहले गैस सिलेंडर चूल्हा मिला था, जिसका सिलेंडर खत्म हो गया था, उसके जगह पर नया सिलेंडर लगाया गया था । श्री राम की लड़की कविता खाना बना रही थी कि अचानक रेगुलेटर के पास है गैस लीक होने लगा जिस से आग लग गई आग की चपेट में घर में रखा टीवी,  मोबाइल, पैसा, कपड़ा अनाज आग  के चपेट में आ गया और जलने लगा । शोर मचाने पर  ग्रामीणों के सहयोग से  आग पर काबू काबू पाया जा सका अन्यथा बड़ी होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।




 

  


Related

news 7570485675281299554

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item