विद्यालयों में लगेगें 8 मेडिकल असेस्मेन्ट कैम्प

जौनपुर ।  जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों हेतु मेडिकल असेस्मेन्ट कैम्प आयोजित करने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में आठ कैम्प अगस्त माह में लगाया जायेगा। इस कैम्प को सफल बनाने के लिए एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, ग्रामप्रधान के सहयोग लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने अच्छे कार्य करने वाले तीन खण्ड शिक्षा अधिकारियों प्रशस्ति पत्र तथा खराब कार्य करने वाले को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। जिलाकारी ने छात्र नामांकन, यूनीफार्म, पुस्तक वितरण, मध्यान्ह भोजन, स्कूल चलो अभियान रैली, वृक्षारोपण, आधारकार्ड, बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों, अभिनव विद्यालय आदि कार्यों की खण्ड शिक्षा अधिकारी वार समीक्षा किया तथा निर्देशित किया कि 15 दिन बाद ब्लाकवार, विद्यालयवार समीक्षा की जायेगी। इस अवसर पर पीडी पी.के.राय, सीएमओ डा0 ओ.पी.सिंह, डीएसटीओ रामनरायन यादव, डीपीआओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय, अरूण कुमार यादव, वंशीधर पाण्डेय, बसन्त कुमार शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह पटेल, जवाहरलाल यादव, जिला समन्वयक मंजू पासवान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

news 4342912142134511387

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item