खेल मैदान के लिए 6 एकड़ की व्यवस्था
https://www.shirazehind.com/2017/07/6_27.html
जौनपुर । जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में खेलो इण्डिया के तहत टेनिस, बैडमिंटन, कुश्ती आदि प्रतियोगिता के लिए जमीन की व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से पत्र सभी उप जिलाधिकारियों को प्रेषित किया गया है तथा व्यक्तिगत मिलकर प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुफ्तीगंज विकासखण्ड के ग्राम पेसारा में भारत सरकार के मानक के अनुसार 6 एकड़ जमीन का कागज स्थान्तरण हो गया है। समिति ने इस प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए अन्यसभी विकासखण्डों में भी जमीन उपलब्ध कराने के लिए उप जिलाधिकारी के साथ-साथ जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से भी अपील किया है कि राष्ट्रीय खेल भावना से अपने स्तर से भी ग्राम समाज की जमीन उपलब्ध कराने में सहयोग करें। इस अवसर पर बांकेलाल सोनकर, डा0 श्यामदत्त दूबे, पीडी पीकेराय, सीएमओ डा0 ओपी सिंह, डीएसटीओ रामनरायन यादव, डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय खिलाड़ी बविता प्रजापति, रोहित यादव, प्रमोद तिवारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

