अगली बार 50वी वर्षगांठ मनायेगा मेंजा का कुश्ती-दंगल

जौनपुर। जूनियर हाईस्कूल मेंजा मड़ियाहूं के प्रांगण में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ जिसका नेतृत्व ग्राम प्रधान श्रीमती राजपत्ती पटेल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिमन्यु यादव ने किया जिसके बाद 17 जोड़ी पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुये लोगों की खूब वाहवाही लूटी। सबसे अनोखी कुश्ती राजेश पहलवान बड़ेरी व प्रमोद पहलवान उन्चनी कला तथा तिलंगा पराहित व प्रदीप जौनपुर के बीच हुई। रेफरी का कार्य फूलचन्द्र द्वारा किया गया जहां व्यवस्थापक की भूमिका पूर्व प्रधान शीतला प्रसाद पटेल व शिवनाथ सरोज ने निभायी। अन्त में सभी पहलवानों को नगद धनराशि व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी नेता शरद पटेल ने किया जिन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अगली बार अपनी 50वीं वर्षगांठ मनायेगा। इस अवसर पर अखिलेश, पिण्टू सोनी, ऋतिक, राय साहब, तूफानी प्रधान, करामत अली, सागर, संजय ठाकुर, जोगेन्द्र, दूधनाथ, कल्लू, रजमन अमित, अरविन्द, सेवा लाल, राधेश्याम, सोनई सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में दंगल की संरक्षक व ग्राम प्रधान राजपत्ती पटेल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

Related

news 9060766652092015668

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item