संगठन की मजबूती ही संघ की ताकत: कृष्ण कुमार यादव
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_325.html
जौनपुर। अखिल भारतीय यादव महासंघ की एक बैठक युवा
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव के आह्वान पर नईगंज में हुई। बैठक की अध्यक्षता
यादव महासंघ के जिलाध्यक्ष नन्दलाल यादव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के
रूप में अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार यादव ने कहा
कि संगठन की मजबूती ही संघ की ताकत है। बिना संगठन के हम असहाय हो जायेंगे
इसलिए हमें एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा और अपने हक के लिए लड़ना होगा।
संगठन को गति देने के लिए विधानसभा व ब्लाक स्तर पर पदाधिकारी बनाने की
अपील करते हुए नये पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत कर सम्मानित
किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नन्दलाल यादव ने अपने साथी पदाधिकारियों से
कहा कि बिरादरी के गरीब, मजलूम, असहाय लोगों की मदद करना ही संघ का असली
मकसद है। नये पदाधिकारियों का गठन किया गया जिसमें जिला महामंत्री हरिशंकर
यादव, उपाध्यक्ष कमलेश यादव व जय प्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता रघुवंश यादव,
जिला संगठन मंत्री जितेन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष साहब लाल यादव, जिला
सचिव अखिलेश यादव को बनाया गया। बैठक में प्रमुख रूप से शिव कुमार यादव,
राजेश यादव, नीरज यादव, कैलाश नाथ यादव, कमलेश यादव, सर्वेश यादव, राकेश
यादव, जीशान यादव, रामलखन यादव आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन
महासचिव हरिशंकर यादव ने किया।
