जन सुनवाई प्रातः 9 बजे के सम्बन्ध में स्पष्ट दिशा निर्देश न होने के विरोध में कर्मचारी आन्दोलित

जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 द्वारा जनसुनवाई हेतु प्रातः 9 बजे कर्मचारियों को उपस्थित होने के विरोध में 6 जुलाई 2017 को एक दिवसीय जनपद स्तरीय धरना एवं जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव उ0प्र0 को ज्ञापन दिये जाने के कार्यक्रम को जनपद में सफल बनाने हेतु एक जनपद कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक पी0डब्ल्यू0डी0 डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ भवन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 लालमनि सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में घटक संघ के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कर्मचारी पदाधिकारियों ने शासन में जनसुनवाई हेतु प्रातः 9 बजे उपस्थिति के सम्बन्ध में कर्मचारियों के लिए स्पष्ट निर्देश न होने पर कतिपय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के उपस्थिति की उपेक्षा पर रोष व्यक्त किया। शासन के इस नीति से जनपद स्तर पर अधिकारी-कर्मचारी में टकराव की स्थिति उत्पन्न होना स्वाभाविक है। ऐसी स्थिति में मुख्य सचिव से स्पष्ट दिशा निर्देश हेतु 6 जुलाई 2017 को प्रस्तावित धरना सुबह 10ः30 बजे सक कलेक्टेªट परिसर में किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सीबी सिंह संरक्षक, मुराली सिंह, महालक्ष्मी वर्मा, केडी यादव, बेचन मिश्रा, अश्वनी जायसवाल, क्षत्रधारी सिंह, अशोक कुमार, विनोद सिंह, मनोज राय, शरद पटेल, बदरेआलम, आदि उपस्थित रहे। संचालन जिलामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद चन्द्रशेखर सिंह ने किया।

Related

news 6649454414450145626

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item