शराब के साथ युवक गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_169.html
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर स्थित पटैला मोड़ के पास पुलिस ने दो युवकों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शनिवार को देर रात उपनिरीक्षक एसपी त्रिपाठी क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा शांति ब्यवस्था कायम रखने के लिए गश्त कर रहे थे कि उक्त स्थान पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिये जो पुलिस के वाहन को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ाकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के पास से 42 शीशी अवैध शराब बरामद किया। पकड़े गए युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के हीं पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी सानू माली पुत्र छोटे लाल व त्रिवेणी प्रसाद पुत्र जोखन के रूप में हुयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है ।

