एक लाख के जेवर लुटरों का सूराग नहीं
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_854.html
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह पुलिया के पास कल रात स्वर्ण व्यवसायी से तमन्चे के बल पर लूटे गये एक लाख आभूषण के मामले में पुलिस दूसरे दिन बदमाशों का सूराग नहीं लगा सकी। ज्ञात हो कि मड़िायाहूं कस्बे के भंडरिया टोला निवासी अजय सेठ की रसूलपुर गाँव मे सुमित ज्वेलर्स की नाम से आभूषण की दुकान है शनिवार को रात में वह दुकान बन्द करघर आ रहा था कि ईदगाह पुलिया के पास एक बाइक पर सवार 3 लुटेरे अजय के बगल में आकर साइकिल को धक्का देकर गिरा दिये और हैंडल में लटका बैग एक लुटेरा निकालने लगा जब अजय ने विरोध किया दूसरे लूटेरे ने उसकी कमर पर तमंचा सटाकर मार देने की धमकी दी तब तक लूटेरे ने हैंडल से बैग निकाल लिया और तीनों बाइक पर बैठकर कस्बे की तरफ भाग निकले अजय ने बताया कि लगभग 1 लाख के आभूषण थे । सूचना पर मौके पर पहुँची 100 न० व मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने हाथ पैर मारना शुरू किया लेकिन अभी तक कोई सूराग नहीं मिला।

