सत्य से समझौता नहीं करता है शिराज ए हिन्द डॉट कॉम : राघवेन्द्र यादव
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_205.html
शिराज ए हिन्द डॉट कॉम आप ने जब से ये पोर्टल शुरू किया है और हम जब से इसके बारे में जाने हैं और जुड़े है तब से हमने एक चीज देखी है आप कभी सत्य से समझौता नहीं करते जो भी खबर होती है उसकी सही परख कर लेते हैं तभी अपने पोर्टल पर डालते हैं। आपके पोर्टल के माध्यम से हम जिले की तमाम ताजी खबर जो सत्य होती है उसको जान जाते हैं और हम कहीं भी रहे लेकिन जब कोई भी सूचना मिलती है की जिले में कोई घटना घटी तो हम सबसे पहले शिराजे हिन्द डॉट कॉम खोलते हैं । आपका नेटवर्क इतना तेज है की कोई भी खबर छूटती नहीं है। हम आपकी बेवसाइट के कायल हैं। हम यहाँ अपनी बात करना चाहूँगा जो मेरा अनुभव है। चूँकि हम राजनीति के क्षेत्र से हैं तो हमको अपेक्षा भी रहती है की आपके पोर्टल पर हमारी खबर जरूर छपे जिससे पुरे जिले तक हमारी भी न्यूज पहुँच जाये। आपके यहाँ जब छप जाती है तो हम ये समझ जाते हैं की जिले के सभी जागरूक लोंगो तक हमारी न्यूज पहुँच गयी फिर हम प्रिन्ट मीडिया या इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए ज्यादा परेशान नहीं होते क्योंकि आपकी खबर सबके लिए माने रखती है सब पढ़ते हैं राघवेन्द्र यादव
प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश
